थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ₹25,000 का इनामिया/वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
Bureu Report Noida Sampoorn City News Esha Yadav
दिनांक 22.10.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का इनामिया/वांछित अभियुक्त मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद पुत्र रहीसुद्दीन को D-ब्लाक सेक्टर 80 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी जैसी आपराधिक घटनाएं कारित की जाती थी। अभियुक्त थाना फेस-2 पर पंजीकृत एनडीपीसी के अभियोग में पिछले 01 वर्ष से वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मोहम्मद शादाब उर्फ सोनू उर्फ शमशाद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी इस्लाम नगर, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, उम्र लगभग 34 वर्ष, शिक्षा-9वीें।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1. मु0अ0सं0 415/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 489/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
01 अवैध चाकू
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0