उत्तराखंड पहुंची अमरोहा कांड की आग, विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाने की मांग

Sep 24, 2026 - 18:14
Sep 24, 2026 - 18:15
 0  6
उत्तराखंड पहुंची अमरोहा कांड की आग, विधायक उमेश कुमार के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाने की मांग

Sampoorn City News Uttarakhand Raj Chaudhary

रुड़की। अमरोहा प्रकरण को लेकर खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने वर्तमान खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को नहर किनारा स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और फार्म हाउस से जुड़े तथ्यों की गहनता से पड़ताल करने की मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि अमरोहा स्थित फार्म हाउस में महिला के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए कहा कि फार्म हाउस में आने-जाने वाले लोगों और उस दौरान की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जानी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित मोबाइल नंबरों की सीडीआर की जांच कराने की भी मांग की।

मोबाइल नंबरों की सीडीआर की जांच कराने की भी मांग 

कुंवर प्रणव सिंह ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए तथा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

 अमरोहा कांड: 'थाने से फोन आया तो खोले थे कमरे', केयरटेकर ने बताई विधायक के फार्म हाउस की सच्चाई

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगे। पत्र के माध्यम से वह अमरोहा स्थित उस फार्म हाउस के संबंध में कार्रवाई की मांग करेंगे, जहां घटना होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने फार्म हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई।

पूर्व विधायक ने कहा कि फार्म हाउस की गतिविधियों, वहां आने-जाने वाले लोगों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच एजेंसी के स्तर से पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में जांच प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा पार्षद नवनीत शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS