नोएडा में गांजा तस्करी का खुलासा, 41.4 किलो गांजा बरामद
नोएडा। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 41 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री से प्राप्त 1,800 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को फेस-2 पुलिस टीम शमशान घाट भंगेल के पास गंदे नाले की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रिन्स कुमार साहू (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम फिरोजपुर, थाना महरमा, जनपद गोड्डा, झारखंड का निवासी बताया गया है और वर्तमान में तिगरी गोल चक्कर के पास किराये के कमरे में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन के जरिए बिहार से गांजा कम कीमत में लाकर नोएडा क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर गांजा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई है। बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 DZ 5595 है।
इस मामले में थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 447/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0