गाजियाबाद में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Aug 22, 2026 - 15:14
 0  0
गाजियाबाद में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार: साहिल चौधरी

पीली धातु के आभूषण करीब 85 ग्राम, सफेद धातु के आभूषण करीब 1100 ग्राम और 65,870 रुपये नकद बरामद

गाजियाबाद। थाना कविनगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 85 ग्राम पीली धातु के आभूषण, करीब 1100 ग्राम सफेद धातु के आभूषण और 65,870 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 15.47 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वादी लल्लू सिंह ने थाना कविनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय इनपुट की मदद से पुलिस ने 22 अगस्त 2026 को गोविंदपुरम क्षेत्र के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS