थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी/स्नैच करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/स्नैच किये हुये 21 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

Oct 5, 2026 - 17:42
 0  13
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी/स्नैच करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/स्नैच किये हुये 21 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

BUREAU REPORT NOIDA SAMPOORN CITY NEWS TULIKA TYAGI 

दिनांक 04.10.2026 को थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन चोरी/स्नैच करने वाले 02 अभियुक्त 1.सचिन पुत्र धर्मपाल 2.विपिन पुत्र कमल को ककराला पुस्ता तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/स्नैच किये हुये विभिन्न कम्पनियों के 21 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16EF4749 बरामद हुयी है। बरामद मोटरसाइकिल को अभियुक्तों द्वारा मिलकर सेक्टर-10, नोएडा से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह मिलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते थे तथा कम्पनियों से काम करके जा रहे कर्मचारियों/लेबरों से रास्ते में मोबाइल फोन स्नैच कर लेते थे। चोरी/छीने गये मोबाइल फोन अधिक संख्या में हो जाने पर वह उन्हें बेच देते थे।

अभियुक्तों का विवरण-
 
1.सचिन पुत्र धर्मपाल निवासी पीतल नगरी, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद वर्तमान पता ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष।
2.विपिन पुत्र कमल निवासी ग्राम मोरना, सेक्टर-35, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 28 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1-चोरी/स्नैच किये हुये विभिन्न कम्पनियों के 21 मोबाइल फोन
2-02 अवैध चाकू
3-चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16EF4749

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-

अभियुक्त विपिन

1.मु0अ0सं0 741/20 धारा 392,411 भा0द0वि0 थाना-बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 510/18 धारा 392,411 भा0द0वि0 थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 696/20 धारा 379 भा0द0वि0 थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 698/20 धारा 307,34,482 भा0द0वि0 थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0 699/20 धारा 25/27 आयुध अधि0 थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 498/22 धारा 354/504 भा0द0वि0 थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
7.मुअ0सं0 5372/23 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्टर थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
8.मु0अ0सं0 171/24 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
9.मु0अ0सं0 248/25 घारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
10.मु0अ0सं0 333/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
11.मु0अ0सं0 470/25 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर। 
12.मु0अ0सं0 293/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना-सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
13.मु0असं0 630/18 धारा 411/414/420 भा0द0वि0 धारा 41/102 सी.आर.पी.सी. थाना-सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
14.मु0अ0सं0 597/20 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना-सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
15.मु0अ0सं0 18/16 धारा 342/395/397/412/427 भा0द0वि0 थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
16.मु0अ0सं0 143/16 धारा 2(बी)(ii)/3 गैंगस्टर एक्ट
17.मु0अ0सं0 460/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त सचिन

1.मु0अ0सं0 11/26 धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।  
2.मु0अ0सं0 14/26 धारा 317(5) बी.एन.एस थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर। 
3.मु0अ0सं0 37/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 460/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS