घर में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का गैस सिलेंडर बरामद ,
संवाददाता अनुज गुप्ता
गाजियाबाद। थाना नन्दग्राम पुलिस टीम ने घर में चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक इण्डेन कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी 16 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार पुत्र पप्पू कुमार, निवासी 1308, गली नंबर 7, जय डेरी के पास, घूकना, थाना नन्दग्राम, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने सतीश चन्द्र शर्मा के घर की छत के रोशनदान के रास्ते नीचे उतरकर रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किया था। अभियुक्त के मुताबिक रसोई की खिड़की से सिलेंडर दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर उसके मन में लालच आया और उसने चोरी कर ली। वह चोरी किए गए सिलेंडर को बेचने की फिराक में था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक इण्डेन कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थाना नन्दग्राम पुलिस टीम।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0