श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
BUREAU REPORT NOIDA HARENDRA SHARMA
नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने अधिकारियों के साथ थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर पदाधिकारियों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं सुगम आवागमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रवेश-निकास से लेकर पार्किंग तक व्यवस्थाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ के संभावित दबाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और किसी भी स्थिति में आपसी समन्वय बनाए रखें।
नोएडा पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम तरीके से दर्शन कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0