बिसरख पुलिस ने कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा, चोरी की स्विफ्ट डिजायर और वारदात में इस्तेमाल बलेनो बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट संपूर्ण सिटी न्यूज़ तुलिका त्यागी
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने कार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्विफ्ट डिजायर कार के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 11 सितंबर 2026 को थाना बिसरख क्षेत्र से स्विफ्ट डिजायर कार नंबर UP 38 AT 5622 चोरी की थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर थाना बिसरख में मुकदमा अपराध संख्या 663/2026 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने ऐसे की गिरफ्तारी
थाना बिसरख पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों करन उर्फ रौनक और पीयूष उर्फ गोलू को सेक्टर-3 सी ब्लॉक से गौशाला की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार UP 38 AT 5622 बरामद की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार नंबर HR 87 R 2642 भी पुलिस ने बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. करन उर्फ रौनक, पुत्र कालिका सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी साईं वन सिटी-1, ग्राम रोजा जलालपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2. पीयूष उर्फ गोलू, उम्र करीब 20 वर्ष, पुत्र उदय सिंह, निवासी ग्राम फरोल नगरिया, थाना मटसेना, जिला फिरोजाबाद, हाल पता महालक्ष्मी गार्डन, रोजा जलालपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी
- चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार UP 38 AT 5622
- घटना में प्रयुक्त बलेनो कार HR 87 R 2642
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मु0अ0सं0 663/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0