UP Police Transfer: यूपी पुलिस में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर; जे. रविंदर गौड़ बने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर, सुनीति और प्रीति यादव की भी बदली जिम्मेदारी

Nov 27, 2026 - 15:25
Nov 27, 2026 - 15:26
 0  30
UP Police Transfer: यूपी पुलिस में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद ट्रांसफर; जे. रविंदर गौड़ बने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर, सुनीति और प्रीति यादव की भी बदली जिम्मेदारी

Sampoorn City News Bureau Report Noida Raj Chaudhary

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को मिला नया पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सुनीति और प्रीति यादव की भी बदली जिम्मेदारी; मोहित अग्रवाल, पीयूष मोर्डिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Sampoorn City News Noida। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बदलाव के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को नया नेतृत्व मिल गया है। वहीं, जिले में तैनात डीसीपी सुनीति और डीसीपी प्रीति यादव की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

लक्ष्मी सिंह का गाजियाबाद तबादला, जे. रविंदर गौड़ संभालेंगे गौतमबुद्धनगर की कमान

तबादला सूची के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को अब गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर में डीसीपी के पद पर तैनात सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डीसीपी प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा में सेनानायक नियुक्त किया गया है।

गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण पुलिस कमिश्नरेट में शीर्ष स्तर पर हुए इस बदलाव को प्रदेश पुलिस के बड़े प्रशासनिक फेरबदल का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS