नोएडा में नकली सिगरेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Nov 14, 2026 - 17:37
 0  24

sampoorn city News esha yadav ki report

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस-2 पुलिस ने नकली सिगरेट को असली ब्रांड की डिब्बियों में पैक कर धोखाधड़ी से बाजार में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लैक और कैप्स्टन ब्रांड की कुल 4940 खाली डिब्बियां, 700 ग्राम खुला तंबाकू, 3 रैपिंग मशीनें, तैयार सिगरेट के पैकेट और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पुस्ता रोड, ककराला के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी वीआईपी होम्स, रोजा जलालपुर, थाना बिसरख और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

ऐसे करते थे नकली सिगरेट का कारोबार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तंबाकू को सिगरेट में भरकर तैयार करते थे। इसके बाद सिगरेट को गोल्ड फ्लैक और कैप्स्टन की खाली डिब्बियों में पैक किया जाता था। मशीनों की मदद से डिब्बियों को दोबारा रैप कर इस तरह तैयार किया जाता था कि वे असली ब्रांड के पैकेट दिखाई दें।

इसके बाद आरोपी इन नकली सिगरेटों को छोटे दुकानदारों को असली बताकर बेचते थे और उनसे मुनाफा कमाते थे।

भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3500 गोल्ड फ्लैक और 1440 कैप्स्टन सिगरेट की खाली डिब्बियां बरामद की हैं। इसके अलावा 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लैक की 128 सिगरेट, कैप्स्टन की 57 सिगरेट और डिब्बियों को रैप करने वाली तीन मशीनें बरामद हुई हैं।

माल की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लैंजा कार संख्या UP16CW7122 को भी पुलिस ने बरामद किया है।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी के खिलाफ बुलंदशहर जिले के थाना पहासू में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 के दौरान दर्ज लूट, बरामदगी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें गठित

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में थाना फेस-2 में मु0अ0सं0 535/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)/349 और ट्रेड मार्क एक्ट की धारा 104 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Sampooran City News | नोएडा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS