नोएडा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sep 17, 2026 - 20:57
 0  10
नोएडा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संपूर्ण सिटी न्यूज़ कंचन सिंह 

नोएडा। माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का नोएडा प्राधिकरण द्वारा उत्साह और गरिमा के साथ शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य नोएडा शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को और मजबूत करना है।

अभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर स्वच्छता, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोरना बस स्टैंड पर चला वृहद स्वच्छता अभियान

सेक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने जनसामान्य के साथ सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

विद्यार्थियों और नागरिकों को कराया गया अध्ययन भ्रमण

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सेक्टर-34 स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तथा सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों को कचरा प्रबंधन और सीवेज ट्रीटमेंट की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

दीपोत्सव के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश

शहर के प्रमुख स्थलों पर शाम के समय दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-54 वेटलैंड और सेक्टर-33 चिल्ड्रन्स पार्क में दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वेदवन पार्क में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में विधायक पंकज सिंह तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ और सुंदर नोएडा के निर्माण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।

प्राधिकरण मुख्यालय में भी हुआ विशेष आयोजन

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के ऑडिटोरियम में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति रही, जबकि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थलों और अवस्थापना से जुड़े प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रोशनी से जगमगाए नोएडा के प्रमुख मार्ग

अभियान की पूर्व संध्या पर नोएडा के प्रमुख मार्गों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शहर में स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS