थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी/ स्नेचिंग करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/ स्नेचिंग के 14 मोबाइल फोन, 02 चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण, ₹5000/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद।

Sep 8, 2026 - 18:18
 0  17

BUREAU REPORT SAMPOORN CITY NEWS TULIKA TYAGI

दिनांक 08.09.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी/ स्नेचिंग करने वाले 03 शातिर अभियुक्त (1) आशु कुमार पुत्र चेतन सिंह (2) मन्नू कुमार पुत्र मुकेश सिंह (3) नावेद खान पुत्र कमरू जमां को सर्विस रोड, सेक्टर-28 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 14 मोबाइल फोन, 02 चोरी की मोटरसाइकिल, 01 स्क्रू (मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने के लिए), मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त ₹5000/- नकद तथा अभियुक्त आशु कुमार व मन्नू कुमार के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ का संक्षिप्त विवरण/ अपराध करने का तरीका-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनों मिलकर चोरी व स्नेचिंग करते हैं। अभियुक्त आशु कुमार व मन्नू कुमार के चोरी की गई मोटरसाइकिलों का प्रयोग कर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीनकर अभियुक्त नावेद खान को दे दिए जाते थे। अभियुक्त मन्नू कुमार मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता है तथा अभियुक्त नावेद खान की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है, नावेद छीने हुए मोबाइल फोन तथा उनके पार्ट्स को बेचकर रुपये कमाता था। चोरी की गई मोटरसाइकिल व स्नेचिंग के मोबाइल को बेचकर जो धनराशि प्राप्त होती थी, उन्हें अभियुक्तगण द्वारा आपस में बांट लिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
(1) आशु कुमार पुत्र चेतन सिंह निवासी ग्राम कनौना, थाना खानपुर, बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष, शिक्षा- इण्टरमीडिएट।
(2) मन्नू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम कनौना, थाना खानपुर, बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम सिरसा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष, शिक्षा- इण्टरमीडिएट।
(3) नावेद खान पुत्र कमरू जमां निवासी कस्बा व थाना खानपुर, बुलंदशहर, उम्र लगभग 32 वर्ष, शिक्षा- हाईस्कूल।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास विवरण-

अभियुक्त आशु कुमार-
1. मु0अ0सं0 375/2026 धारा 317(5)/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 274/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 439/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 20556/2026 थाना कालिन्दी कुंज, दिल्ली।
5. मु0अ0सं0 345/2025 धारा 318(4) बीएनएस, थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर।
6. मु0अ0सं0 648/2025 धारा 318(4) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर।
7. मु0अ0सं0 826/2025 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, थाना सिकंद्राबाद, बुलंदशहर।

अभियुक्त मन्नू कुमार
1. मु0अ0सं0 375/2026 धारा 317(5)/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 274/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 439/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 20556/2026 थाना कालिन्दी कुंज, दिल्ली।

अभियुक्त नावेद खान-

5. मु0अ0सं0 370/2017 धारा 342/366/376/452/506 भादवि, थाना खानपुर, बुलंदशहर।

बरामदगी का विवरण-
1. चोरी/ स्नेचिंग के 14 मोबाइल फोन
2. मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त ₹5000/- नकद 
3. 01 मोटरसाइकिल यामाहा R-15 बिना नंबर प्लेट 
4. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0-UP14CV1327 (मु0अ0सं0 20556/2026 थाना कालिन्दी कुंज)
5. 02 अवैध चाकू।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS