गाजियाबाद: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां एवं अन्य सामान चोरी करने वाले 24 वर्षीय अभियुक्त दानिश पुत्र बबलू को गिरफ्तार किया है।
BUREAU REPORT GHAZIABAD SAHIL KHAN
गाजियाबाद | क्रॉसिंग रिपब्लिक
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां एवं अन्य सामान चोरी करने वाले 24 वर्षीय अभियुक्त दानिश पुत्र बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना के महज लगभग 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार 02 सितंबर 2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में शिकायत प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में एक मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियां एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। मामले में धारा 305(द) एवं 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
🔹 बरामद सामान
- 02 बड़ी पीतल की मूर्तियां
- 01 बड़ी पीतल की गदा
- 02 छोटी पीतल की मूर्तियां
- 02 जोड़ी तांबे की पादुकाएं
- 03 पीतल के लोटे
- 05 पीतल के दीपक
- 01 पीतल का घंटा
- 01 अन्य पूजा संबंधी सामान
बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए जा रहा था। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-113 नोएडा में चोरी एवं NDPS Act तथा थाना सेक्टर-49 नोएडा में पॉक्सो एक्ट सहित कुल 04 अभियोग दर्ज पाए गए हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1