लोनी पुलिस की कार्रवाई: फायरिंग व बलवा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
संपूर्ण सिटी न्यूज़ | संवाददाता – आसिफ चौधरी
गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने फायरिंग, पथराव, गाली-गलौज और बलवा करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 7.65 बोर, तीन खोखा कारतूस, एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को गांव दिखरानी में दो पक्षों के लोग आपस में इकट्ठा हुए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज, हवाई फायरिंग, पथराव और बलवा हुआ। मामले में थाना लोनी पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 125, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को पुलिस ने दोनों पक्षों से वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित मावी पुत्र रमेश, निवासी ग्राम दिखरानी, थाना लोनी, उम्र करीब 26 वर्ष तथा अज्जू पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दिखरानी, थाना लोनी, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया विवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में लिए गए दस हजार रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के चलते 19 अगस्त को दोनों पक्ष गांव में इकट्ठा हुए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग व पथराव कर झगड़ा किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित मावी के विरुद्ध थाना लोनी में वर्तमान मामले के अलावा मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी अज्जू के विरुद्ध वर्तमान प्रकरण से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना लोनी पुलिस टीम रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0