मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की बैठक आयोजित
BUREAU REPORT GREATER NOIDA TULIKA TYAGI
मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित ओपीडी, आईपीडी, संस्थागत प्रसव, वीएबी वैक्सीन, MaNTra-MIS, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, मातृत्व स्वास्थ्य, ई-कवच, ई-संजीवनी, एचपीवी वैक्सीन, क्षय रोग कार्यक्रम, दवाइयों की उपलब्धता, बाह्य एवं भर्ती मरीजों तथा एंबुलेंस सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में संबंधित चिकित्सा इकाइयों के चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं एमओआईसी आदि को स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
वीएबी की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एचएससी एवं एएनएम क्षेत्रों में वीएबी परिवारों की लाइन लिस्टिंग तैयार कराकर उसे ब्लॉक स्तर पर भी उपलब्ध रखा जाए। जिन क्षेत्रों में तीन से अधिक वीएबी परिवार हैं, वहां ब्लॉक रिस्पांस टीम की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि वीएबी की प्रगति की समीक्षा एमओआईसी द्वारा बीडब्ल्यूआर/एएनएम बैठकों में प्रत्येक सप्ताह की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि एएनसी पंजीकरण के समय ही आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला को बैंक खाता खुलवाने में सहयोग करें। एएनसी-1 से एएनसी-4 जांच एवं सीआई-वी/यूएचएसएनडी सत्रों के दौरान एएनएम द्वारा बैंक खाते के विवरण का सत्यापन किया जाए। प्रसव केंद्र पर नर्सिंग स्टाफ द्वारा लाभार्थी के दस्तावेजों का सत्यापन कर MaNTra पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय से जेएसवाई का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
क्षय रोग कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान एमडीआर/आरआर टीबी मरीजों की पहचान, जांच एवं उपचार की स्थिति की जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उपचाररत मरीजों की नियमित निगरानी करने तथा उन्हें निर्धारित समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा करते हुए सभी केंद्रों पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ई-कवच की सभी आवश्यक प्रविष्टियां समय से पूर्ण कराने तथा ई-संजीवनी के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
एचपीवी वैक्सीन की समीक्षा के दौरान पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यू-विन के निर्धारित सत्रों को पूरा कराने, टीकाकरण से संबंधित विवरण समय से पोर्टल पर दर्ज करने तथा हेड काउंट सर्वे निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने एवं उनके वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को समय से एंबुलेंस उपलब्ध कराने तथा सभी एंबुलेंस की उपलब्धता एवं संचालन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदन मोहन मणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए.के. झा, डीआईओ डॉ आर.के. सिरोहा, डीटीओ आर.पी. सिंह, डीएमओ श्रुति किर्ति वर्मा, डीपीएम मंजीत कुमार एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0