गौर सिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव

Sep 9, 2026 - 18:18
 0  53
गौर सिटी सेंटर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव

सम्पूर्ण सिटी न्यूज़ से संवाददाता एस. पी. विरमानी की खास रिपोर्ट, गौर सिटी सेंटर से

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर में आज भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस आयोजन में गौर सिटी सेंटर के प्रबंधन के साथ-साथ शॉपकीपर्स, स्टोर एवं ऑफिस ओनर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव के अवसर पर पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कराई गई। भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद केक कटिंग कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया और उपस्थित लोगों ने मिल-जुलकर केक एवं प्रसाद ग्रहण किया।

इसके पश्चात कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। शॉपकीपर्स, स्टोर एवं ऑफिस ओनर्स तथा मैनेजमेंट के सहयोग से सभी उपस्थित लोगों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पूरे आयोजन में गौर सिटी सेंटर मैनेजमेंट की ओर से फैसिलिटी मैनेजर योगेश मिश्रा, शुभम त्यागी एवं उनके सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शॉपकीपर्स की ओर से आशीष बंसल सहित कई दुकानदारों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

इस आयोजन के साथ गौर सिटी सेंटर में एक नई सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। मान्यता है कि जहां भगवान का आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा होती है, वहां तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। लोगों का कहना है कि गौर सिटी सेंटर में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहे और आने वाले समय में यहां खुशहाली एवं समृद्धि बढ़े।

गौर सिटी सेंटर एक 16 मंजिला व्यावसायिक परिसर है, लेकिन लंबे समय से यहां अपेक्षित फुटफॉल एक चुनौती रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे नई दुकानें खुल रही हैं और विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। मैनेजमेंट की ओर से फुटफॉल बढ़ाने और लोगों का रुझान गौर सिटी सेंटर की ओर लाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव भी इसी सकारात्मक पहल का एक हिस्सा रहा, जिसने दुकानदारों, ओनर्स, मैनेजमेंट और आम लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया।

उम्मीद है कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और मैनेजमेंट एवं शॉपकीपर्स के सामूहिक प्रयासों से गौर सिटी सेंटर आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और यहां की रौनक एवं फुटफॉल में लगातार बढ़ोतरी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS