गौतमबुद्धनगर में 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन, मेरठ जोन ने पुरुष और महिला वॉलीबॉल में जीती ट्रॉफी

Sep 14, 2026 - 21:17
 0  6
गौतमबुद्धनगर में 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का समापन, मेरठ जोन ने पुरुष और महिला वॉलीबॉल में जीती ट्रॉफी

ब्यूरो रिपोर्ट नोएडा संपूर्ण सिटी न्यूज़ अनुज नागर 

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की रिजर्व पुलिस लाइन्स में 10 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष/महिला प्रतियोगिता-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोनों की पुरुष एवं महिला टीमों के करीब 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कई दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग:

फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने वाराणसी जोन को हराकर चल बैजन्ती ट्रॉफी अपने नाम की।

सेपक टकरा पुरुष वर्ग – डबल्स:

फाइनल में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

सेपक टकरा पुरुष वर्ग – रेगू एवं क्वाड:

इन दोनों इवेंट के फाइनल मुकाबलों में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को हराकर चल बैजन्ती ट्रॉफी हासिल की।

वॉलीबॉल महिला वर्ग:

महिला वॉलीबॉल के फाइनल में मेरठ जोन ने लखनऊ जोन को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

सेपक टकरा महिला वर्ग – डबल्स:

फाइनल मुकाबले में लखनऊ जोन ने बरेली जोन को हराकर ट्रॉफी जीती।

सेपक टकरा महिला वर्ग – रेगू एवं क्वाड:

दोनों इवेंट में बरेली जोन ने लखनऊ जोन को पराजित कर चल बैजन्ती ट्रॉफी हासिल की।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया गया। समारोह का समापन अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद सहित पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पुलिसकर्मियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा मिला। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को गौरवान्वित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS