गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 मोबाइल फोन बरामद, करीब डेढ़ करोड़ की कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

Sep 9, 2026 - 17:48
Sep 9, 2026 - 17:56
 0  7
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 मोबाइल फोन बरामद, करीब डेढ़ करोड़ की कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

Bureau Report Sahil Khan Sampoorn City News 

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में मोबाइल फोन चोरी, स्नैचिंग, लूट और गुम होने की शिकायतों पर गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 500 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर ट्रांस हिंडन जोन के विभिन्न थानों की पुलिस तथा साइबर/सर्विलांस टीमों ने कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग राज्यों से रिकवर किए गए।

मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान की और 500 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

थाना वार मोबाइल बरामदगी

  • थाना इंदिरापुरम: 100 मोबाइल फोन
  • थाना कौशांबी: 111 मोबाइल फोन
  • थाना खोड़ा: 66 मोबाइल फोन
  • थाना लिंक रोड: 43 मोबाइल फोन
  • थाना साहिबाबाद: 81 मोबाइल फोन
  • थाना टीला मोड़: 54 मोबाइल फोन
  • थाना शालीमार गार्डन: 45 मोबाइल फोन

कुल: 500 मोबाइल फोन

गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी, लूट, स्नैचिंग और गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की बरामदगी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS