गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी में लापरवाही पर दो उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पहले प्रकरण में क्यूआरटी (नगर जोन) में तैनात उपनिरीक्षक अतुल कुमार राठौर (पीएनओ–231057095) के विरुद्ध ड्यूटी में लापरवाही के गंभीर आरोप पाए गए। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा विभागीय अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
दूसरे प्रकरण में थाना इंदिरापुरम की नीति खंड चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पूरण सिंह (पीएनओ–202291927) के विरुद्ध भी कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही के आरोप पाए गए। निष्पक्ष जांच और विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में स्वेच्छाचारिता, अकर्मण्यता तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
रिपोर्ट: हेमंत गुप्ता
ब्यूरो चीफ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0