अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करीब डेढ़ लाख की शराब बरामद
संपूर्ण सिटी न्यूज़ आदित्य सिंह ब्यूरो गाजियाबाद
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद
गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और स्वाट टीम गाजियाबाद ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ बिक्री से प्राप्त 1,250 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद शराब की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को स्वाट टीम गाजियाबाद और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ईडन पार्क के पीछे खाली मैदान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र कुन्दन शाह, निवासी चिपियाना खुर्द, दादरी, उम्र 28 वर्ष; नितेश पुत्र रमेश कुमार, निवासी पी-01 रस्वती कुंज, नोएडा, उम्र 30 वर्ष; और दीपक पुत्र चन्द्रशेखर, निवासी रस्वती कुंज, चिपियाना, गौतमबुद्धनगर, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
भारी मात्रा में शराब बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश मार्का देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कई पेटियां बरामद की हैं। बरामदगी में मैजिक मूमेंट प्लेन की 4 बोतलें, मैजिक मूमेंट की 10 बोतलें, हाईज व्हिस्की की 7 बोतलें, वोडका की 7 बोतलें, ब्लेंडर प्राइड की 11 बोतलें, रॉयल चैलेंज की 32 बोतलें, बडवाइजर बीयर की 9 पेटियां और 2 बीयर कैन, जबकि अन्य शराब व बीयर मिलाकर कुल 218 कैन तथा देशी शराब की 5 पेटियां और 2 बीयर कैन, कुल 122 कैन बरामद होने का उल्लेख पुलिस ने किया है। इसके अलावा शराब की बिक्री के 1,250 रुपये भी बरामद हुए।
पूछताछ में बताई शराब बेचने की वजह
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण शराब के ठेके बंद थे। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने पहले ही शराब और बीयर की पेटियों का इंतजाम कर लिया था और अधिक कीमत पर शराब बेचकर पैसा कमाने के उद्देश्य से उसे बेच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें शराब बेचते हुए पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में संबंधित मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं आरोपी राहुल के खिलाफ आबकारी अधिनियम से संबंधित एक अन्य अभियोग भी दर्ज पाया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट टीम गाजियाबाद और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0