स्वतंत्रता दिवस को लेकर वेवसिटी क्षेत्र में सघन सुरक्षा जांच

Aug 13, 2026 - 18:09
 0  14
स्वतंत्रता दिवस को लेकर वेवसिटी क्षेत्र में सघन सुरक्षा जांच

गाजियाबाद। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस ने वेवसिटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। गुरुवार 13 अगस्त 2026 को श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी ने थाना वेवसिटी क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बीडीडीएस टीम, एएस चेक टीम, डॉग स्क्वाड तथा थाना वेवसिटी पुलिस टीम के साथ विभिन्न मॉल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की गहनता से जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया।

सहायक पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा सीसीटीवी व्यवस्था को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को भी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और नियमित गश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा और सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS