सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 1.48 करोड़ रुपये बरामद; 6 आरोपी गिरफ्तार
Asif Chaudhary
नोएडा।* कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी* और घटना में प्रयुक्त *हुंडई ऑरा कार* बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त 2026 को छह आरोपियों—*अवनीश कुमार, पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान*—को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
### निवेश के पैसों को लेकर बनाई चोरी की योजना
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अवनीश कुमार अपने तीन अन्य साथियों आशीष, आदर्श और भरत के साथ सीए फर्म चलाता है और निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेकर काम करता है। बताया गया कि अवनीश को उसके द्वारा लगाए गए पैसे वापस नहीं मिल रहे थे।
जांच में सामने आया कि बरामद रकम वादी से आशीष द्वारा निवेशक उपलब्ध कराने के नाम पर ली गई थी। इसी रकम को हासिल करने के लिए अवनीश ने अपने पांच साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर योजना बनाई। आरोपियों ने सेक्टर-25 नोएडा स्थित आशीष की गैराज से रकम चोरी कर ली।
6 आरोपियों की गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश कुमार उम्र 33 वर्ष, पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा उम्र 28 वर्ष, जितेन्द्र कुमार उम्र 24 वर्ष, सुमित कुमार उम्र 22 वर्ष, अनिल कुमार उम्र 22 वर्ष और नीशू चौहान उम्र 29 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की शैक्षिक योग्यता आठवीं से लेकर बीएससी तक है और अलग-अलग आरोपी टैक्सी चालक, सेल्समैन, प्राइवेट नौकरी तथा खेती से जुड़े हैं।
बरामदगी
1 करोड़ 48 लाख रुपये नकद*
घटना में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार*
पुलिस ने इस मामले में *मु0अ0सं0 340/2026, धारा **305ए/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस*, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पवन, अनिल और जितेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0