सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई: 1.2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
संपूर्ण सिटी न्यूज़ मीनाक्षी गोयल
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान मौहम्मद शहादत पुत्र मौहम्मद नजाकत के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से थाना सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ओसिस सोसाइटी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
मौहम्मद शहादत पुत्र मौहम्मद नजाकत, निवासी मोहल्ला रादगान, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, वर्तमान पता सुंदर नगरी, थाना सेक्टर-58, नोएडा। आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।
बरामदगी
1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 421/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
मु0अ0सं0 83/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
मु0अ0सं0 537/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0