स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नोएडा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, मेट्रो स्टेशन व भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
संवाददाता अनुज नागर
नोएडा। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा श्रीमती दीक्षा सिंह ने स्थानीय पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित मेट्रो स्टेशन तथा आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी।
एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा द्वारा अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेट्रो स्टेशन, बाजारों, प्रमुख मार्गों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में तैनात पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा सके। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना और जिले में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखना है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0