वाहन चोरी का खुलासा: ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने 3 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Aug 29, 2026 - 15:09
 0  2
वाहन चोरी का खुलासा: ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने 3 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया, 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गाजियाबाद, 29 अगस्त 2026। थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 बाल अपचारियों (उम्र करीब 16, 14 एवं 12 वर्ष) को चौकी पुस्ता, दौलतनगर क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों मोटरसाइकिलें थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र से चोरी की गई थीं। इस संबंध में थाना ट्रॉनिका सिटी पर मु0अ0सं0 327/26 एवं अन्य अभियोग धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीनों ने थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र से दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की थीं और उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया।

बरामदगी

  • चोरी की 02 मोटरसाइकिलें
  • वाहन चोरी से संबंधित 02 अभियोग पंजीकृत

पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

कार्रवाई करने वाली टीम: थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS