मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
BUREAU REPORT SAMBHAL UTTAR PRADESH
संभल। पुलिस अधीक्षक संभल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम थाना रजपुरा द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर अवेयरनेस के संबंध में भी जागरूक किया गया।
टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0