मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी
Bureau Report Noida Tulika Tyagi
गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान, भारतीय न्याय संहिता (BNS) में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों, बाल विवाह निषेध कानून, महिला सशक्तिकरण तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव और किसी घटना की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा वन स्टॉप सेंटर-181 प्रमुख रहे।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न, अपराध या अन्य समस्या होने पर वे बिना किसी झिझक के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकती हैं।
पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों की जानकारी रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0