भोजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

Sep 4, 2026 - 15:11
 0  2
भोजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

गाजियाबाद। भोजपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 3 सितंबर 2026 को की गई।

पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को भोजपुर थाना क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरिफ उर्फ कालू पुत्र हसरत, निवासी ग्राम देहरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक गले का सेट, मंगलसूत्र, टीका, पेंडल, नथ, दो अंगूठियां, दो ओम और एक जोड़ी कानों के कुंडल सहित कई पीली धातु के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा पांच जोड़ी पायल और एक गले का हार भी बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद आभूषण उसने अपने दो साथियों फुरकान और समीर के साथ मिलकर ग्राम सक्का नगढ़ी में रात के समय चोरी किए थे। आरोपी के अनुसार, एक गले का सेट और एक जोड़ी पायल पहले ग्राम अमराला से चोरी किए गए थे।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में फुरकान और समीर को भी वांछित बताया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी और लूट से संबंधित कुल 15 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें भोजपुर, कविनगर, धौलाना, पिलखुवा, सरधना और सरूरपुर थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना भोजपुर पुलिस टीम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS