दादरी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को दबोचा, जेवरात और 2 लाख रुपये बरामद

Oct 6, 2026 - 17:35
 0  5
दादरी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को दबोचा, जेवरात और 2 लाख रुपये बरामद

SAMPOORN CITY NEWS ANUJ NAGAR KI REPORT BUREAU DADRI 

ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, पिघली हुई धातु और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कठहैड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना दादरी में मु0अ0सं0 467/26, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान थाना दादरी पुलिस ने 6 अक्टूबर 2026 को दो आरोपियों आमिर पुत्र इराफान और सादाब पुत्र शमसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि दोनों के कब्जे से इसी मुकदमे से संबंधित चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है।

बरामद सामान

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से—

1 जोड़ी पाजेब सफेद धातु

3 जोड़ी पायल सफेद धातु

बच्चों का 1 जोड़ी तोड़ा

बच्चों के 7 कंगन

4 जोड़ी बिछुए

कुर्ते के सफेद धातु के बटन

163 ग्राम पिघली हुई सफेद धातु

1 गले का सेट पीली धातु

3 हथफूल पीली धातु

1 गले का नेकलेस पीली धातु

1 टॉप्स

1 जोड़ी कानों के टॉप्स

18 ग्राम पिघली हुई पीली धातु

2 लाख रुपये नकद

बरामद किए गए हैं।

आमिर का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आमिर, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी फैज-ए-आम मदरसा के पास पुराना कठहैड़ा रोड, थाना दादरी, के खिलाफ दादरी, बीटा-2 और नॉलेज पार्क थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं दूसरे आरोपी सादाब, उम्र 31 वर्ष, निवासी मेवों की चौपाल, गौतमपुरी, थाना दादरी, के खिलाफ वर्तमान चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बरामद आभूषणों और नकदी को मुकदमे से जोड़कर आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS