दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sep 17, 2026 - 21:05
 0  14
दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

संपूर्ण सिटी न्यूज़ अनुज नागर

ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26.05 ग्राम स्मैक और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को थाना दादरी पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने ओमीक्रोन-2 सर्विस रोड से स्मैक तस्करी के आरोपी अशोक रावल पुत्र वेद प्रकाश रावल को गिरफ्तार किया।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक रावल (उम्र करीब 29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का निवासी बताया गया है।

बरामदगी

- 26.05 ग्राम स्मैक

- अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये

- 600 रुपये नकद

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 462/2026, धारा 08/21 NDPS एक्ट, थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास एवं नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS