थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Aug 13, 2026 - 18:30
 0  4
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त 2026 को सेक्टर-62, नोएडा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपांशु उर्फ बाली पुत्र शरद कुमार, निवासी प्रताप विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 19 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से बरामद HF डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL7SCR6141) दिल्ली में दर्ज एफआईआर संख्या 13776 से संबंधित है। इसके अलावा एक चोरी का मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0-276/2026, धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी:

  • HF डीलक्स मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर DL7SCR6141
  • चोरी का एक मोबाइल फोन
  • एक अवैध चाकू

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS