थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 04 किलो 376 ग्राम गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद।*
संपूर्ण सिटी न्यूज़ तुलिका त्यागी
दिनांक 15.09.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 01 गांजा तस्कर अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र बंशी लाल को सोम बाजार कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 04 किलो 376 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री से प्राप्त ₹750/- नकद, 01 मोटरसाइकिल (सीजशुदा) बरामद की गयी हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मोहित कुमार पुत्र बंशी लाल निवासी ग्राम महोलिया, थाना बांगरमऊ, उन्नाव वर्तमान पता ग्राम छलैरा, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष।
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, किन्तु नौकरी से होने वाली आय से उसके शौक-मौज पूरे नहीं हो पाते थे। अभियुक्त अधिक धन कमाने के उद्देश्य से बिहार एवं पश्चिम बंगाल से कम कीमत पर गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करता था तथा उन्हें भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नशे के आदी व्यक्तियों को बेचता था। गांजा बेचकर प्राप्त धनराशि का उपयोग वह अपने व्यक्तिगत खर्चों एवं शौक-मौज को पूरा करने में करता था।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 455/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
*1-* 04 किलो 376 ग्राम गांजा
*2-* ₹750/- नकद
*3-* 01 मोटरसाइकिल (सीजशुदा)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0