थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद।
दिनांक 04.09.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्त 1. मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम 2. गौरव पुत्र अनिल 3. ललित पुत्र सुशील कुमार को ओमीक्रोन 3 सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मुजैद के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 03 जिंदा कारतूस .32 बोर, अभियुक्त गौरव व ललित के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से सीजशुदा मोटरसाइकिल अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम निवासी कस्बा बिलासपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
2. गौरव पुत्र अनिल निवासी ग्राम पीपलका, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 33 वर्ष।
3. ललित पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम भटौना, थाना गुलावटी, बुलंदशहर वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 500/2026 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त गौरव का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 219/2020 धारा 188/269/270 भादवि, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
अभियुक्त ललित का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 186/2024 धारा 323/452/120बी भादवि, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 03 जिंदा कारतूस .32 बोर
2- 02 अवैध चाकू
3- मोटरसाइकिल रजि0नं0-UP16AD1290
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0