थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद

Aug 16, 2026 - 16:41
 0  5
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद

संवाददाता अनुज गुप्ता

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवला के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेंद्र नागर पुत्र धूम सिंह नागर, निवासी ग्राम गोहरा, थाना बाबूगढ़, हापुड़, वर्तमान पता छपरोला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP16ER0154 भी बरामद की गई, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

इस मामले में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 461/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध थाना दौराला, मेरठ में वर्ष 2012 में धारा 379 भादवि के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 185/2012 और मु0अ0सं0 348/2012 शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS