थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक्सीडेंट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Sep 24, 2026 - 11:51
 0  4
थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक्सीडेंट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Bureau Report Noida Sampoorn City News Tulika Tyagi 

दिनांक 21.09.2026 को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत चेरीकाउन्टी सोसाइटी के पास एक थार गाड़ी रजि नं0 UP14GB7267 के चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी तथा चालक मौके से फरार हो गया। उक्त घटना में घायल स्कूटी सवार नीरज कुमार व उनकी पत्नी निशी श्रीवास्तव को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उपचार के दौरान नीरज कुमार की मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी निशी श्रीवास्तव उपचाराधीन है। प्रकरण के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 689/2026 धारा 281/125बी/106(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
 
कार्यवाही का विवरण-

आज दिनांक 23.09.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 689/2026 धारा 281/125बी/106(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आशीष पॉल पुत्र वल्टर अरुण पॉल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। घटना से सम्बन्धित वाहन थार रजि0नं0 UP14GB7267 को पूर्व में ही घटना स्थल के पास से बरामद किया जा चुका है।

अभियुक्त का विवरण-  

आशीष पॉल पुत्र वल्टर अरुण पॉल निवासी चर्च कम्पाउण्ड बेन्ता वीआईपी रोड, बलभद्रपुर, थाना लहेरियस राय, जिला दरभंगा, बिहार वर्तमान पता हवेलिया वेलेनोवा पार्क सोसाइटी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र-37 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 689/2026 धारा 281/125बी/106(1) बीएनएस थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS