थाना फेस 1 पुलिस द्वारा मोबाईल फोन/लैपटॉप चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 लैपटॉप, 02 मोबाईल फोन व 01 अवैध चाकू बरामद।
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 18.09.2026 को सैक्टर 14 की तरफ गन्दे नाले के पुल के पास से मोबाईल फोन व लैपटॉप चोरी करने वाले अभियुक्त तौशीब पुत्र समशुल कमर को 02 चोरी के लैपटांप व 02 चोरी के मोबाईल फोन एवं 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त लैपटांप व मोबाईल चोरी के सम्बन्ध मे थाना फेज-1 नोएडा पर पूर्व मे मु0अ0स0-447/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है एवं गिरफ्तारी /बरामदगी के सम्बन्ध मे अभियोग मे धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी करते हुए थाना फेज-1 नोएडा पर मु0अ0स0-506/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
तौशीब पुत्र समशुल कमर नि0 जेजे कालोनी सैक्टर 08 नोएडा थाना फेज01 गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1-मु0अ0स0-447/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना फेज-1 नोएडा
2-मु0अ0स0-506/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा
बरामदगी का विवरण
1-02 चोरी के लैपटॉप
2-02 चोरी के मोबाईल फोन
3-01 अवैध चाकू
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0