थाना दनकौर पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
BEREAU REPORT NOIDA ASIF CHAUDHARY
दिनांक 26.08.2026 को थाना दनकौर पर वादी द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 24.08.2026 को वादी का चचेरा भाई 1-आरिफ पुत्र जामर अली व 2-इरफान पुत्र जमशेद अली 3-नदीम पुत्र शमशाद अली निवासीगण ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग, थाना दनकौर जोकि कार रजि नं0 MH47A4641 से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी रजि नं0 UP14HF3841 के चालक नासिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद द्वारा गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसका इरफान द्वारा विरोध किया गया तो 1-नासिर 2-कासिम 3-माजिद द्वारा इरफान व नदीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 281/115(2)/352/351(3)/324 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 26.08.2026 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1.नासिर पुत्र आबिद 2.कासिम पुत्र आबिद 3.अब्दुल माजिद पुत्र इकबाल को ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों का विवरण-
1-नासिर पुत्र आबिद निवासी ग्राम तोडी, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष।
2-कासिम पुत्र आबिद निवासी ग्राम तोडी, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष।
3-अब्दुल माजिद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-
1-मु0अ0सं0 204/26 धारा 281/115(2)/352/351(3)/324 बीएनएस थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 46/19 धारा 393 भा0द0वि0 थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर बनाम नासिर।
3-मु0अ0सं0 184/20 धारा 323/324/504/506 भा0द0वि0 थाना भोजपुर, गाजियाबाद बनाम कासिम।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0