थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 4700 रुपये नगद, ज्वैलरी तथा 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।

Sep 10, 2026 - 14:13
 0  12

आज दिनांक 09.09.2026 को थाना अंकुर विहार पे जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि चौकी डीएलएफ में एक मोहल्ला है सुंदर विहार, सहदुल्लाबाद, वहां 07.09.2026 तारीख को एक चोरी की घटना हुई थी और मुखबिर ने यह सूचना दी कि उसमें संलिप्त अपराधियों के द्वारा आज कोई घटना कारित की जा सकती है इस सूचना पर थाना अंकुर विहार की  पिकेट और जो गश्त थी, वो एक्टिव थी और जगह-जगह हम लोगों ने नाके पे चेकिंग लगा रखी थी । यह जगह है  रामलीला मैदान, अह गढ़ी कटैया मार्ग, यहां भी हमारी एक टीम चेकिंग की लगी हुई थी । आज  इसी मार्ग पर एक पैशन प्रो गाड़ी पे दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पे जानलेवा फायरिंग की, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी है. उसके बाद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना नाम आकिब सन ऑफ यामीन लिसाड़ी गेट मेरठ और ध्यान सिंह भरतना मैनपुरी बताया.
इनके द्वारा यह भी बताया गया कि 07.09.2026 तारीख को हुई घटना में ये शामिल थे, आज पुनः इनके द्वारा कोई घटना कारित की जा सकती थी । इनके पास से 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02  जिन्दा कारतूस व 02  खोखा कारतूस 315 बोर और चोरी करने के उपकरण, कटर और अन्य सामग्री बरामद हुई, कुछ नगदी और कुछ जेवर और सोने-चांदी के गहने बरामद हुए । इन्होंने बताया कि एक-दो घटनाएँ करने के बाद इन गहनों को मिल-जुलकर के ये बेचेंगे । इनके साथ दो अभियुक्त पूछताछ में और प्रकाश में आए हैं, वो फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं, शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी ।  इन दोनों घायल अभियुक्तों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है, शेष विधिक कार्रवाही प्रचलित है.। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता 
1.    आकिब पुत्र यामीन निवासी मडौरा गांव थाना सोनीपता हरियाणा मूल पता लिसाडी गाँव थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 29 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)
2.    ध्यान सिंह पुत्र जुगराज निवासी मधूपुर थाना भरतना जिला मैनपुरी उम्र करीब 30 वर्ष (पुलिस मुठभेड़ में घायल)

बरामदगी का विवरण –
कब्जे से चोरी किये गये 4700 रुपये नगद, ज्वैलरी तथा 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02  जिन्दा कारतूस व 02  खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।

अपराधिक इतिहास –
घायल अभियुक्त आकिब के विरुद्ध नकबजनी का मुकदमा थाना अंकुर विहार व लूट का मुकदमा दिल्ली राज्य में पंजीकृत है तथा घायल अभियुक्त ध्यान सिंह पर नकबजनी का मुकदमा थाना अंकुर विहार व हत्या का प्रयास व एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत दिल्ली राज्य में तथा पोक्सो एक्ट का मुकदमा जनपद मेरठ में पंजीकृत है । अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS