चीनी मांझे की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद

Aug 23, 2026 - 18:31
 0  3
चीनी मांझे की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद

गाजियाबाद। थाना कौशाम्बी पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्लाउड-09, वैशाली के पास से आरोपी को 2 बंडल चीनी मांझे के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर पुत्र स्व. बलदेव (उम्र करीब 53 वर्ष), निवासी जाट मोहल्ला, महाराजपुर, थाना लिंक रोड, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर थाना कौशाम्बी में धारा 223(बी) बीएनएस एवं धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया मामला

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चीनी मांझे को एक-दो पीस करके बेचता था, ताकि किसी को शक न हो। आरोपी के अनुसार, सावन के त्योहार के दौरान पतंगबाजी बढ़ने से चीनी मांझे की मांग भी बढ़ जाती है। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से उसे अधिक रुपये मिलते थे और इसी आमदनी से वह अपने तथा परिवार का खर्च चलाता था।

एक मुकदमा पहले से दर्ज

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कौशाम्बी में पहले से एक अभियोग पंजीकृत है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी:

  • 02 बंडल प्रतिबंधित चीनी मांझा

कार्रवाई करने वाली टीम थाना कौशाम्बी पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद की रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS