गाजियाबाद: दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को अशोक कुमार निवासी न्यू कॉलोनी करहैड़ा, मोहन नगर द्वारा शिकायत दी गई थी कि राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित एने टाइम फिटनेस के पास से अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना शालीमार गार्डन में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 7 सितंबर 2026 को बस स्टॉप शिव मंदिर, सेक्टर-3 राजेंद्र नगर के पास से आरोपी हरजीत सिंह उर्फ अजीत (32 वर्ष) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित एने टाइम फिटनेस के पास से मोटरसाइकिल चोरी की थी। वह चोरी की बाइक को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
हरजीत सिंह उर्फ अजीत पुत्र स्व. भूपेंद्र सिंह, निवासी SC-122, महिंद्रा एन्क्लेव, शास्त्री नगर, थाना कविनगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 32 वर्ष।
आरोपी के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
बरामदगी
-
🏍️ चोरी की 01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी एवं बरामदगी थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0