लोनी पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया सफल अनावरण, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Aug 21, 2026 - 18:58
 0  6

गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस टीम ने नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल तथा नकबजनी की घटना में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को वादी ने थाना लोनी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर थाना लोनी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद 21 अगस्त 2026 को थाना लोनी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर नकबजनी की घटना में शामिल आरोपी सचिन पुत्र राजू, निवासी डबल टंकी के पास, रूपनगर, लोनी, गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, चोरी की 01 मोटरसाइकिल तथा नकबजनी में चोरी किए गए सोने एवं चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है, बरामद किए गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन के समय घूम-फिरकर रेकी करता था और रात में मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की रात उसने लोनी के गिरिराज मार्केट क्षेत्र में एक घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी की थी। आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना लोनी में वर्तमान प्रकरण सहित मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गाजियाबाद कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक नकबजनी, चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम थाना लोनी पुलिस टीम, कमिश्नरेट गाजियाबाद। मुख्य बिंदु:

  • नकबजनी की घटना का सफल अनावरण
  • पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार
  • करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
  • अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद
  • चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
  • आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे बताए गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS