गाजियाबाद ग्रामीण जोन पुलिस ने बरामद किए 315 मोबाइल फोन, स्वामियों को लौटाए
रिपोर्टर आसिफ चौधरी
अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये, CEIR पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों तथा साइबर/सर्विलांस टीमों ने मोबाइल फोन चोरी एवं गुम होने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 315 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल चोरी एवं गुमशुदगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण जोन साइबर टीम ने सर्विलांस, मैनुअल इनपुट तथा तकनीकी साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के आधार पर इन मोबाइल फोनों को बरामद किया।
मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम एवं सर्विलांस टीम ने IMEI समेत तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। इसके बाद बरामद किए गए मोबाइल फोनों के वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिए गए।
थानावार बरामद मोबाइल फोन
- थाना लोनी – 22
- थाना ट्रोनिका सिटी – 30
- थाना अंकुर विहार – 27
- थाना लोनी बॉर्डर – 44
- थाना मसूरी – 59
- थाना मुरादनगर – 35
- थाना मोदीनगर – 47
- थाना निवाड़ी – 23
- थाना भोजपुर – 28
पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिन्होंने अपने मोबाइल फोन चोरी या गुम होने के बाद उनकी बरामदगी की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा आवश्यक रूप से CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0