कांवड़ यात्रा-2026: डीवीएफ टीम से मिले एसीपी, श्रद्धालुओं की सहायता व सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Aug 6, 2026 - 23:22
 0  12
कांवड़ यात्रा-2026: डीवीएफ टीम से मिले एसीपी, श्रद्धालुओं की सहायता व सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 6 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पाण्डेय एवं सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम श्री जियाउद्दीन अहमद ने डीवीएफ (Digital Volunteer Force) टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी सहभागिता और सेवाओं की सराहना की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने डीवीएफ टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रियों की सहायता, जनजागरूकता फैलाने तथा यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और डिजिटल वॉलंटियर्स के संयुक्त प्रयास से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS