30 मिनट में गुमशुदा 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

Sep 20, 2026 - 11:58
 0  9
30 मिनट में गुमशुदा 6 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंदिर जाने के लिए घर से निकली करीब 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को महज 30 मिनट के अंदर सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी एक 6 वर्षीय बच्ची मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद जब बच्ची वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाना सूरजपुर पुलिस को बच्ची के गुम होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्ची की सकुशल तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मंदिर के आसपास के क्षेत्रों सहित बच्ची के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।

पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 30 मिनट के अंदर बच्ची को सकुशल तलाश कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना सूरजपुर पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS