हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब
1. Report : MEENAKSHI GOYAL
हरिद्वार। संवाददाता। सावन शिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पैड़ी समेत प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से शहर और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया है।
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान एवं गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है।
हर की पैड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ पर लगातार निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सफाई और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर भी प्रशासन का विशेष फोकस है।
Tags:
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0