सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद

Sep 17, 2026 - 20:24
 0  14
सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.2 किलो गांजा बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट नोएडा संपूर्ण सिटी न्यूज़ मीनाक्षी गोयल

नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-58 की टीम को गांजा तस्करी से संबंधित सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुबलियेन्ट पार्क के पास, सेक्टर-58, नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन साव पुत्र गोपाल साव, उम्र करीब 33 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से ग्राम बड़ी केशोपुर, जमालपुर, मुंगेर, बिहार का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में सेक्टर-12/22, नोएडा में रह रहा था।

1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58, नोएडा में मु0अ0सं0 325/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रंजन साव के खिलाफ पूर्व में भी थाना सेक्टर-24, नोएडा में एक मामला दर्ज है। इसमें मु0अ0सं0 120/2023, धारा 354(ख) भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत बताया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS