नोएडा पुलिस ने 23.4 किलो गांजा किया बरामद, पुलिस रिमांड में मिली बड़ी सफलता

#noida संवाददाता: अनुज गुप्ता

Aug 6, 2026 - 17:32
Aug 6, 2026 - 17:33
 0  6
1 / 1

1.

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-1 पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्ता की निशानदेही पर 23 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को न्यायालय से स्वीकृत पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई अभियुक्ता हेमा पत्नी संजय उर्फ बाबू की निशानदेही पर सेक्टर-8 स्थित एफ-24 खंडहरनुमा बिल्डिंग से 23.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह लंबे समय से गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थी। वह दिल्ली से बड़ी मात्रा में गांजा मंगवाकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में उसकी सप्लाई करती थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े उसके दो साथी टिंकू और मो. मुजफ्फर अंसारी को 26 जून 2026 को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता थाना फेस-1 में दर्ज मु.अ.सं. 309/2026 (धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट) में वांछित थी। उसने 29 जुलाई 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर यह बड़ी बरामदगी संभव हो सकी। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS