बुलंदशहर में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत एआरटीओ प्रवर्तन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 स्कूल बसें सीज

Aug 14, 2026 - 19:11
 0  8
संवाददाता:मौ जावेद खान
1 / 1

1. संवाददाता:मौ जावेद खान

बुलंदशहर, 14 अगस्त 2026। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान 2.0 के तहत बुलंदशहर में एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती नीतू शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान 17 बसों के चालान किए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाली 11 स्कूल बसों के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान स्कूलों में अनाधिकृत रूप से संचालित पाए गए 12 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई भी की गई। परिवहन विभाग की टीम ने संबंधित संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

एआरटीओ प्रवर्तन श्रीमती नीतू शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों के विरुद्ध सीज और चालान की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक विशेष रूप से चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा बच्चों के सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देना है।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने सभी स्कूलों और वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने तथा केवल अधिकृत एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों का संचालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS