फेस-1 पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और 3 मोबाइल बरामद

Sep 12, 2026 - 19:37
 0  6
फेस-1 पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और 3 मोबाइल बरामद

संपूर्ण सिटी न्यूज़ — कंचन सिंह

चोरी और स्नेचिंग की वारदातों को देता था अंजाम, कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी/स्नेचिंग के तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बदर अभियुक्त शहजाद उर्फ छिद्दी पुत्र मुन्ना उर्फ सलीम को F-95/96 के सामने, सेक्टर-8, नोएडा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से कस्बा एवं थाना टाउन, दरभंगा, बिहार का निवासी है और वर्तमान में न्यू अशोक नगर, दिल्ली में रह रहा था।

जिला बदर होने के बावजूद नोएडा में मिला आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को अभियुक्त शहजाद उर्फ छिद्दी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत विशेष न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उसे जनपद गौतमबुद्धनगर की सीमाओं से निष्कासित किया गया था।

इसके बावजूद आरोपी नोएडा में मौजूद मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी, फिर मोबाइल स्नेचिंग

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करता था। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को सस्ते दामों पर राह चलते लोगों को बेच देता था। इनसे मिलने वाली रकम को वह अपने व्यक्तिगत खर्च और नशे में इस्तेमाल करता था।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

  • 01 चोरी की मोटरसाइकिल — DL7SCC1983
  • 03 चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन
  • 01 अवैध चाकू

बरामद किया है।

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके द्वारा दिल्ली-एनसीआर में की गई अन्य चोरी एवं स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sampoorn City News RNI-UPHIN/26/A3719 SAMPOORN CITY NEWS