पुलिस मुठभेड़ में लूट-चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद
Bureau Report Sambhal Kaushal Varshney
संभल। थाना असमोली पुलिस ने लूट एवं चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, कारतूस, चोरी किए गए आभूषण, 18,850 रुपये नकद और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी असमोली भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक संभल विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम ग्राम बिलालपत सेदपुर जसकोली के पास सामनगर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 212/26, धारा 309(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी असमोली भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद उर्फ भालू पुत्र ताज मोहम्मद उर्फ अनवर शाह, निवासी गांव आंगन गुलाबवाड़ी, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद के रूप में की है।
आरोपी के कब्जे से यह सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से निम्न सामान बरामद किया है—
- एक अवैध तमंचा 315 बोर
- एक खोखा कारतूस 315 बोर
- एक जिंदा कारतूस 315 बोर
- पीली धातु की एक कान की बाली
- सफेद धातु की दो जोड़ी पाजेब
- 18,850 रुपये नकद
- एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, बिना नंबर प्लेट
कई मुकदमों में दर्ज है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी वाहिद उर्फ भालू के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, चोरी और अन्य धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ थाना हजरतनगर गढ़ी, थाना हयातनगर, थाना असमोली, थाना सदर तथा जनपद बदायूं के थाना जरिफनगर में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के तीन अन्य साथी भी वारदातों में शामिल रहे हैं, जो मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं चेकिंग की जा रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना असमोली प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना असमोली में मु0अ0सं0 230/26, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संपूर्ण सिटी न्यूज़
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0